Tuesday, March 9, 2010

महिलाओं की जय हो...

कुछ लोगों के विरोध के बावजूद राज्यसभा में ध्वनिमत से महिला आरक्षण बिल पास हो गया। बिल पास होते ही भारत में महिलाओं को और आगे बढ़ने का रास्ता मिल गया।

मुलायम-लालू और शरदयादव के उग्र विरोध के बाद भी राज्यसभा में भारी बहुमत के साथ सिर्फ बिल पास हो गया बल्कि विपक्षी दल बीजेपी ने महिलाओं को बधाई भी दी।

बिल पास होने के साथ ही पूरे भारत में जश्न का माहौल छा गया है और इसी के साथ ही आज का दिन इतिहास में दर्ज हो गया है। अब महिलाओं को सिर्फ पुरुषों के बराबर चलने का हक मिल गया है बल्कि राजनीति में भी वे बढ़चढ़कर हिस्सा ले सकेंगी।

आजाद हिंदुस्तान की यह सबसे बड़ी जीत है जिसमें महिलाओं को इतना बड़ा सम्मान मिला है। प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के प्रयासों की आज जीत हो गई है। हालांकि उनके शासन काल में ऐसा नहीं हो सका लेकिन भाजपा शासन काल में भी महिला बिल पारित कराने की पुरजोर कोशिश की गई और अंततः कांग्रेस शासन में आज वह दिन गया जब महिलाओं का कद और ऊंचा हो गया है।
पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण तो दिया जा चुका है लेकिन अब राजनितिक रणक्षेत्र में भी महिलाएं पुरुषों की बराबरी करती हुई नजर आएंगी।

महिला बिल पास कराने में देश को शर्मसार भी होना पड़ा। यहां राज्यसभा में मुलायम और लालू यादव के सात सांसदों ने ऐसा कारनामा किया जिससे सिर्फ देश के दामन पर दाग लगा बल्कि इनकी घटिया हरकतों को पूरे विश्व ने देखा। इन सांसदों ने उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी पर बिल का विरोध करते हुए उनके उपर पर्चियां तक फाड़ी थी।

फिलहाल आज का दिन भारत और यहां की महिलाओं के लिए किसी दीवाली के त्योहार से कम नहीं है। हर तरफ जश्न और नगाड़ों की आवाज से उत्साह और दुगुना हो गया है।

No comments:

Post a Comment